*विश्व कल्याण की भावनाओं के साथ किया णमौकार महामंत्र का पाठ*
*प्रधान मंत्री सहित 108 देशो के लाखो लोगो ने किया सामूहिक पाठ*
करेरा! भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण से पूर्व विश्वबंधुत्व की भावनाओं को लेकर विज्ञान भवन दिल्ली में प्रधान मंत्री जी ने एक साथ बैठकर णमौकार महामंत्र का जाप किया! जैन मिलन अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन अमोल ने बताया कि जीतो संस्था के आव्हान पर 108 देशो में लाखो लोगो विश्व णमोकार का एक साथ प्रातः 8.01 बजे से 9.36 तक पाठ किया! महिला,युवा जैन मिलन के आयोजन में सकल जैन समाज ने महावीर जिनालय न्यू कालोनी में पं दीपक जैन के संयोजन में सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव, वीरेन्द जैन समोहा, महावीर जैन, आनंद जैन, प्रमोद जैन सोनचिरैया सहित नीतू जैन सहित समस्त मण्डलो के सदस्यों द्वारा किया गया तदुपरान्त सामूहिक पाठ किया गया जिसमे बहुत अधिक संख्या में लोगो भाग लिया!
जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा! न्यू कालोनी जिनालय के अध्यक्ष प्रदीप जैन शिक्षक ने बताया कि मुलनायक भगवान महावीर स्वामी का 108 कलशो से महामस्तकाभिषेक किया जायेगा! बड़ा जैन मंदिर के अध्यक्ष गुलाब चंद ने बताया कि श्री जी का विमान महोत्सव प्रातः 9 बजे से नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बापिस जैन धर्मशाला में पूजन अभिषेक शांतिधारा फूलमाला पालना सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् साधर्मी बंधुओ को वात्यसल्य भोज भी रखा गया, सभी कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मप्रभावना में सहभागी बने!
उप संपादक राजेन्द्र गुप्ता मो नं 8435495303