कांग्रेस विधायक की जीत पर निकले विजय जुलूस में निकला कार्यकर्ताओं का हुजूम।

कांग्रेस विधायक की जीत पर निकले विजय जुलूस में निकला कार्यकर्ताओं का हुजूम।

डबरा// मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे की जीत परशहर में विजय जुलूस निकाला गया जिसमें शहर एवं ग्रामीण से भारी संख्याओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 वहीं पर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की जीत पर शहर के शुगर मिल चौराहा स्थित अंबेडकर चौराहा पर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुए विजय जुलूस में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए साथ ही विजय जुलूस में डीजे एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाचते-गाते  व खुशी मनाते हुए शहर वासियों का आभार व्यक्त करते नजर आए.... वहीं पर विधायक सुरेश राजे ने अपनी पर शहर व ग्रामीण वासियों का दिल से आभार जताया साथ ही शहर वासी भी विधायक सुरेश राजे का पुष्प हार पहना कर स्वागत करते नजर आए।    विजय जुलूस जैसे ही अंबेडकर चौराहे से रवाना हुआ उससे पूर्व विधायक सुरेश राजे ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प हार पहनाया इसके साथ ही शहर में लगी महापुरुषों की अन्य प्रतिमाओं पर भी पुष्प हार पहना कर नमन किया।