कोलारस, की ऐतिहासिक जीत लाड़ली बहनों और कार्यकर्ताओं को समर्पित -नरोत्तम वर्मा

कोलारस - इस बार के विधानसभा चुनाव में ये माना जा रहा था कि कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देगी और शायद सरकार बनाने की स्थिति में आ जाए, लेकिन इस सब के उलट बीजेपी ने राज्य में एक बड़ी जीत हासिल की है। बाता दें, देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहुंओर असर का प्रभाव दिखाते हुए लगभग 18 वर्ष से राज्य में राज कर रही भारतीय जनता पार्टी का साथ इस बार भी नहीं छोड़ते हुए राज्य की कुल 230 में से 163 सीटें ‘कमल’ निशान के नाम कर दीं, वहीं कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष कमलनाथ आने वाले लोकसभा चुनाव के ऐन पहले हुए इन विधानसभा चुनावों में पार्टी को मात्र 66 सीटें ही दिला सके।कोलारस की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता नरोत्तम वर्मा खरई कहते हैं कि बीजेपी का वोटर मोदी और बीजेपी के नाम पर आगे आया है। शिवराज सिंह चौहान को भले ही चेहरा नहीं बनाया गया था, लेकिन उनकी लाडली योजना ने महिलाओं को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है आगे नरोत्तम ने कहा कि हमने प्रदेश में विकास किया है इसलिए जनता ने अपार समर्थन दिया और हमें फिर से सरकार में लाई है, आगे नरोत्तम ने इस प्रचंड जीत का श्रेय लाड़ली बहनों और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कांग्रेस के ऊपर कहा कि जब भी कांग्रेस हारती है तो EVM पर आरोप लगाती है।                                                          पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं,8435495303