शिवपुरी, छोड़ दो सीटों पर जातिगत समीकरण साधने की कोशिश पोहरी, कोलारस में बसपा ने मुकाबला बनाया रोचक।

                            शिवपुरी, जिले की पांचों विधानसभा सीटों में से दो पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। जिले की कोलारस व पोहरी सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच बसपा ने मुकाबला कड़ा कर दिया है। जबकि पोहरी में भाजपा और कांग्रेस के बीच हाथी भी दौड़ में है। शिवपुरी विधानसभा छोड़कर जिले की कोलारस, पोहरी और  विधानसभा सीटों पर मुद्दे पूरी तरह गायब हैं। इन दोनों विधानसभा सीटों पर मुख्य पार्टियां जातिगत आधार पर चुनाव जीतने की जुगत लगाते देखे जा रहे हैं।शिवपुरी व पिछोर में भाजपा-कांग्रेस की आमने-सामने की टक्कर जिले की शिवपुरी सीट लगातार पांच चुनावों से भाजपा के खाते में है। जबकि पिछोर सीट पांच चुनावों से कांग्रेस जीतती आ रही है। दोनाें ही सीटों पर मुकाबला आमने-सामने का है। शिवपुरी में भाजपा से देवेंद्र जैन के सामने के पी सिंह कक्काजू को मौका दिया है। हालांकि यहां सपाक्स, आप, व बसपा, के प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनके कारण भी मुख्य दलों का चुनावी गणित प्रभावित होगा। वहीं पिछोर सीट पर पिछली बार जीत का अंतर कम होने  से भाजपा ने प्रीतम सिंह लोधी को तो वहीं कांग्रेस ने अरविंद लोधी को आमने-सामने उतारा हैं। भाजपा ने एक बार फिर यहां पर जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट दिया है।                                    वीरेन्द्र वर्मा संवाददाता 7999599979          राजेन्द्र गुप्ता जिला ब्यूरो मो,8435495303