कोलारस,मणिखेड़ा के पावर हाउस पर 12 गांव के किसानों ने फोर लाइन सड़क पर किया चक्का जाम ।

27/10/23शिवपुरी - जिले के कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले मणिखेड़ा पावर हाउस से जुड़े ग्राम पंचायत डेहरवारा ,अटारा ,मडीखोडा गिर मोहरा कुशयार ठेओ ,सहारा ,मालाखेडी ,मैधावेली, वलेहरा ,बादलहार ,मितौली, राजगढ, आदि के किसानों को मणि खेड़ा के पावर हाउस से 10 दिन से बिजली नहीं दी जा रही है इस कारण परेशान किसानों ने दिनांक/27/10/2023, शुक्रवार को सुबह 11 बजे फोर लाइन सड़क  मणि खेड़ा के पावर हाउस पर चक्का जाम लगा दिया है ग्राम पंचायत डेहरवारा, कुशयारा, ठेओ, सहारा, के सरपंच रिंकू धाकड, बृजेश शर्मा ,अजय रावत ,बंटी रावत, हमीर सिंह धाकड़, आदि लोगों का कहना है मुकेश यादव को यहां से हटाया जावे हमेशा वह किसानों  से अवैध वसूली की मांग करता है   किसानों ने मांग कर कहा हमें भरपूर बिजली दिलाई जाए नहीं तो हम सब लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे विधायक महेंद्र सिंह यादव कोलारस एवं जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान व कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह एवं पुलिस स्टाफ सहित सभी लोगों ने किसानों को समझाइश  देकर चक्का जाम को खुलवाया चक्का जाम करने वालों में सुरेंद्र सिंह चौहान,  कन्हैयालाल रावत, अधिक संख्या में किसान एवं ग्रामवासी मौजूद रहे ।                                 वीरेंद्र वर्मा संवाददाता 7999599979।        राजेन्द्र गुप्ता जिला ब्यूरो मो नं,8435495303