प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर भी गंभीर हो मामा जी............माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी जय हिँद

प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों पर भी  गंभीर हो मामा जी............
माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी
जय हिँद
आपसे पुनः अनुरोध है कि शीघ्र  (1)वरिष्ठ पत्रकारो को मिलने वाली मासिक श्रद्धानिधी 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने सहित दिवंगत पत्रकारों के परिजनों या पत्नी को श्रद्धानिधी दी जाये.
(2) पिछले 8 साल से लंबित पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को तत्काल लागू कर  गंभीर अपराधों को छोड़कर साधारण धाराओं के रँजीशन केसो मे जाँच बाद मामलो मे अपराध कायम किया जाये.
(3) राज्य सरकार के मुखिया के नाते केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर पत्रकारों को रेल रियायत बहाल करवाई जाए.
(4) ग्वालियर प्रवास के दौरान 8 जनवरी 2021 को ग्वालियर स्थित मामा माणिकचंद बाजपेयी पत्रकार कालोनी लीजरेंट माफ किए जाने की घोषणा आपके द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई थी। लेकिन आज दिनांक तक शासन प्रशासन द्वारा लीजरेंट माफ नहीं किया गया है। ग्वालियर प्रेस क्लब और स्टेट प्रेस कलब मध्यप्रदेश  ने आपके ग्वालियर आगमन पर हमेशा स्मरण पत्र दिया ।लेकिन आपके आदेश को प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। इस बावत जल्दी निर्णय लेकर पत्रकारों को राहत दी जाये.
गुरूशरण सिँह       प्रदीप सिह तोमर
महासचिव               उपाध्यक्ष,
      स्टेट प्रेस कलब म.प्र.                      प्रेस क्लब                
                               गवालियर
 सुरेश शर्मा
महासचिव ,प्रेस कलब गवालियर
रामकृष्ण कटारे
कोषाध्यक्ष