*दतिया,बाल प्रगति संस्थान का पर्यावरण संरक्षण के लिए नवाचार,पेड़ पौधों को राखी बांधकर लिया गया उनकी रक्षा का संकल्प*

*प्रकृति को सहेज कर रखना हमारे गौरवशाली परंपरा - सुदीप तिवारी दतिया//बाल प्रगति शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम पंचायत गंधारी में पेड़ पौधों को राखी बांधकर कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प  ग्राम वासियों द्वारा लिया गया। इस दौरान बाल प्रगति संस्थान के संचालक सुदीप तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम वासियों द्वारा पेड़ पौधों को राखी बांधी गई एवं अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल व रक्षा का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान संस्थान संचालक सुदीप तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में चिंतन करना होगा। सरकारी प्रयासों के साथ ही जन समुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करने एवं इसके संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रकृति को सहेज कर रखना हमारे गौरवशाली परंपरा है इसका प्रमाण वृक्षों की पूजा से मिलता है। आज हमें रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यह संकल्प लेना होगा कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जिम्मेदारी लेंगे। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णा पाल मैं भी पर्यावरण संरक्षण के विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चंद्रकांत तिवारी, रविंद्र पाल, मनीष चंदेल, दिनेश ठाकुर, आदित्य बघेल, रमेश अहिरवार, सरोज पाल अनीता बघेल, नेहा जाटव आदि लोग उपस्थित रहे।
पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता मो नं 8435495303