दतिया,योग एवं ध्यान को अपनाकर रहे निरोगी - डॉ सुशील प्रजापति ध्यान के माध्यम से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सकता है।

सुदीप तिवारी*जन अभियान परिषद दतिया हार्टफुलनेस संस्था के दिशा निर्देशानुसार एकात्म अभियान के अंतर्गत बाल प्रगति शिक्षण संस्थान नवांकुर संस्था के तत्वाधान में ग्राम पंचायत जिगना, पलोथर एवं डांग करेरा में ध्यान एवं योग शिविर का प्रथम सत्र आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ सुशील प्रजापति जिला आयुष अधिकारी, बाल प्रगति संस्थान संचालक एवं एकात्म अभियान सेक्टर 4 प्रभारी सुदीप तिवारी, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह (मेंटर जन अभियान परिषद) ने विभिन्न योगासन एवं ध्यान मुद्राओं के विषय में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षक डॉ. सुशील प्रजापति द्वारा ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा गया की योग एवं ध्यान के द्वारा प्रत्येक बीमारी का इलाज किया सकता है हमारे यहां ऋषि-मुनि योग के माध्यम से हजारों साल तक निरोगी जीवन जीते थे। आप सभी भी हार्टफुलनेस के योग को अपनाकर खुशहाल एवं निरोगी जीवन जिए। इस दौरान सुदीप तिवारी ने योग एवं ध्यान के विषय में बताते हुए कहा कि ध्यान एक ऐसी मानसिक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम हासिल कर सकता है योग एवं ध्यान को निरंतर करने वाला व्यक्ति सदैव सकारात्मक एवं मूल्यवान जीवन जीता है। इस दौरान देवेंद्र सिंह द्वारा हार्टफुलनेस के योगा एवं स्थान पद्धति के विषय में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के प्रथम सत्र में डॉ. सुशील प्रजापति द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को हार्टफुलनेस का ध्यान कराया गया। बाल प्रगति संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे ध्यान एवं योग सत्रों में ग्रामीण जन काफी रुझान ले रहे हैं व बड़ी संख्या में सहभागी भी बन रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच जिगना प्रतिपाल सिंह, सरपंच पलोथर प्रीतम वंशकार, डॉ अनिल जाटव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरती यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हृदेश राजा परमार, मनोरमा मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, मनोरमा जाटव, मनीराम साहू, सरनाम सिंह यादव, संजय बुंदेला, अरविंद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।                                      पत्रकार चन्द्र पृकाश श्रीवास्तव जिला ब्यूरो मोनं8878817011                                   पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं8435495303