दतिया,बाल प्रगति नवांकुर संस्था व प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में,एकात्म अभियान के तहत ध्यान/ योग शिविर आयोजित।
दतिया। प्रदेश व्यापी एकात्म अभियान के तहत म.प्र. जन अभियान परिषद व हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार ग्राम अगोरा, दुर्गापुर व भागोर में बाल प्रगति शिक्षण संस्थान (नवांकुर संस्था) के द्वारा ध्यान/ योग शिविर के प्रथम व द्वितीय सत्र आयोजित किए गए।आयोजित ध्यान/योग शिविर में मुख्य प्रशिक्षक हार्टफुलनेस जिला आयुष अधिकारी डॉ सुशील प्रजापति, जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक ज्योति गोस्वामी, बाल प्रगति संस्थान संचालक एकात्म अभियान प्रभारी सेक्टर-4 सुदीप तिवारी, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह (मेंटर जन अभियान परिषद्), शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य रामचंद्र कोली ने विभिन्न गतिविधियों व प्रक्रियाओं प्रस्तुति करते हुए अभियान के उद्देश्यों के प्रति ग्रामीण महिला-पुरुषों को जागरूक किया। साथ ही योग दिवस 2023 के पंजीयन की जानकारी दी। डॉ सुशील प्रजापति ने बताया कि ध्यान व योग से अपने जीवन को स्वस्थ्य व सुदृढ़ बनाएं। इस अवसर पर प्रमोद प्रजापति, बालकृष्ण मलोटिया, माला यादव, सरोज अहिरवार, चंद्रकांत तिवारी, सुभाष शर्मा, रामेश्वरी महंत (जूना अखाड़ा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवकी अहिरवार, सरपंच प्रमोद प्रजापति, सचिव नरेंद्र दीक्षित, शिक्षक नरेश कुमार लक्षकार व अन्य विभागीय मैदानी कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
पत्रकार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव मोनं8878817011
पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं8435495303