हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया पावन पर्व 22 अप्रैल 2023 को अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के नेतृत्व में जय गजानन मां युवा महाराजा खेत सिंह खंगार समिति उनाव बालाजी एवं समाज बंधुओं के सहयोग से सामूहिक विवाह सम्मेलन महाराजा खेत सिंह खंगार पार्क दतिया पर आयोजित किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि, खंगार क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कप्तान सिंह सहसारी जी रहे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बीर सिंह परिहार नगरा झांसी ,श्री रमेश बिल्हैटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,श्री देवेन्द्र सिंह शिक्षक निवाड़ी राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री राजकुमार परिहार सब इंस्पेक्टर ग्वालियर, कु. आनंद कुमारी उप्र महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, श्री जगदीश सिंह परिहार सीटीआई जिलाध्यक्ष झांसी, सतेन्द्र सिंह खंगार झांसी नगरा रहे जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन के पुनीत कार्य में खंगार क्षत्रिय परिहार समाज के जिलाध्यक्ष दतिया श्री जगदीश सिंह चौहान महिला जिला अध्यक्ष श्री मती पूजा परिहार, युवा जिलाअध्यक्ष श्री गोविंद सिंह चौहन उपस्थित रहे। पत्रकार चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव मोनं 8878817011