शिवपुरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़ेरिया का करेरा में हुआ स्वागत।

करेरा (शिवपुरी) : जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पडेरिया ने आज विकासखंड करेरा का भ्रमण कर स्थिति जानी। उन्होंने करेरा विकासखंड के ग्राम टीला के कुछ विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां अच्छी व्यवस्था सुचारू रूप से पाई गई। तत्पश्चात स्थानीय विश्राम ग्रह करेरा पर अधिकारियों कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी ।इस दौरान मित्र मंडल  द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विकास खंड शिक्षा अधिकारी करेरा चंद्रभान सिंह सोलंकी ,प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय अरविंद यादव, बीएसी धर्मेंद्र जैन ,अशोक बैदौरिया, धर्मेंद्र लोधी, वरिष्ठ शिक्षक महेश लोधी, अमर सिंह लोधी, राजू लोधी, महेंद्र लोधी,रामबरन लोधी ,पिछोर के विकास खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव सहित स्थानीय पत्रकार गण, गणमान्य लोग उपस्थित थे। पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं 8435495303