करैरा//आर्थिक आधार पर आरक्षण हो, हर गरीब को न्याय मिले यही हमारा उद्देश्य है: ठाकुर जीवन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष।

करैरा (शिवपुरी) : क्षत्रिय समाज करेैरा द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में विशाल चल समारोह का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण करेरा से किया गया। यहां पर शस्त्र पूजन करने के पश्चात चल समारोह आयोजित किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री राम राजा गार्डन तक पहुंचा। वहां पर उपस्थित लोगों को अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया, जिनमें  मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने क्षत्रिय दशहरा मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई हर वर्ग के गरीब को न्याय दिलाना है चाहे वह किसी भी जाति का हो, गरीब को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, हमने 8 जनवरी 2023 को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम बनाया है जिसमें प्रदेश भर के क्षत्रिय एकत्रित होकर विधानसभा का घेराव करेंगे। हमारी 21 मांगे है जिनमे  दो मांगे सरकार ने मान ली, उसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा में ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को50 प्रतिशत अंक में उत्तीर्ण एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की वैधता 3 वर्ष किए जाने की मांगे मान ली गई है। शेष मांगों पर विचार चल रहा है, यदि समय रहते पूरी नहीं हुई तो 8 जनवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम को संभाग महामंत्री करणी सेना श्रीमती प्रतीक्षा सिसोदिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट महेंद्र सिंह सिकरवार सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शहीद मंगल पांडे  स्थल तक पहुंचा। वहां से श्री राम राजा गार्डन में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।  चल समारोह का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया उनमें ब्राह्मण समाज करेरा द्वारा एवं क्षेत्रीय विधायक प्रागी लाल जाटव ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर, चतुर सिंह चौहान, अवधेश सिंह राठौर, पुष्पेंद्र सिंह परमार, राहुल सिकरवार जिला अध्यक्ष करणी सेना, शिवपुरी,धर्मपाल सिंह परिहार, विभीषण तोमर, के पी सिंह बैस, रूद्र पाल सिंह परमार, रानू सोलंकी सहित ग्रामीण अंचलों के क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के समाप्ति उपरांत विशाल सह भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजको द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।                                                                                  पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं8435495303