करैरा, बड़ी धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत दीपावली की सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं।
करैरा,धूमधाम से मनाई दीपावली लाइट दीयों से जगमगाते रहे घर आंगन देर तक होती रही आतिशबाजी करैरा : दीपावली का त्योहार करैरा एवं शिवपुरी जिले में सौहार्दपूर्ण रूप से मनाया गया. लोगों ने अपने घरों को लाइटों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ परंपरागत मिट्टी के दीयों से सजाया. इसके पहले बाजारों में खुब रौनक देखने को मिलीहर तरफ दिए और पटाखे जलाए जा रहे थे आम लोगों के साथ साथ राजनेता भी अपने घरों में धूम धाम से दीपावली का त्योहार मना रहे थे इसी क्रम में मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने सिटी सेंटर मार्ग स्थित अपने निवास पर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया श्री रावत ने इस अवसर पर पूरे आवास को दिए से सजाया. प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत स्वयं ही घूम घूम कर पूरे परिसर में दिया जला रहे थे. इसके बाद प्रदेश महामंत्री का आवास पूरा परिसर दीयों की रोशनी के साथ जग मगा उठा प्रदेश महामंत्री सिंह रावत ने अपने बेटों के साथ मनाया दीपावली का त्यौहार इस पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत के साथ उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे तीनों ने मिलकर पूरे परिसर को दिए से सजाया. दिया जलाते हुए प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने तस्वीरों को फेसबुक ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है.वहीं इससे पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने नगर एवं प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी l पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं 8435495303