राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलानधर्म सभ्यता और संस्कृति का संरक्षण एवम् संवर्धन समाज संगठन से ही संभव -युगल किशोर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निकला पथ संचलन नगर के मुख्य चौराहों गलियों में कई जगह पुष्प वर्षा कर आम जनता ने किया स्वागतकरैरा -विजयादशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करैरा के स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया सर्वप्रथम विश्राम गृह करेरा पर प्रातः 9:00 सभी स्वयं सेवक एकत्रित हुए जहां पर शस्त्र पूजन के उपरांत अमृत वचन एकल गीत के बाद जिला प्रचार प्रमुख युगल किशोर शर्मा ने अपने बौद्धिक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और उसकी कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित स्वयंसेवकों को बताया कि विजयादशमी के दिन सन 1925 में संघ की स्थापना नागपुर में परम् पूज्यनीय सर संघ चालक डॉक्टर श्री केशव बलिराम हेडगेवार जी ने की थी। डॉ.साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि डॉ.साहब जन्मजात देश भक्त थे उन्होंने डॉक्टरी पढ़ाई करने के बाद देश की समस्याओं पर गहनता से चिंतन किया एवं अपने सहपाठियों के साथ निर्णय लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे महान हिंदूवादी संगठन की स्थापना की उन्होंने बताया कि डॉग साहब के मन में यह विचार निरंतर चलता रहता था कि देश एक बार आजाद हो जाता है तो क्या पुनः गुलाम नहीं हो सकता इसलिए वह ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते थे कि देश कभी भविष्य में गुलाम ना हो, उन्होंने कहा की देश में सुधार करना है तो वहां के बिखरे हुए समाज को एकत्र करना होगा किसी देश की सभ्यता ,धर्म और संस्कृति का रक्षण एवं संवर्धन संगठन के बिना संभव नहीं है डॉक्टर साहब यह भी विचार करते थे कि भारत पर ही विदेशी आक्रमण ज्यादा क्यों हुए, यह भी एक विचारणीय प्रश्न है डॉक्टर साहब ने कहा कि "स्वयमेव मृगेंद्रता" और अपने कार्य पर विश्वास रखिए कार्यक्रम में जिला संघचालक राकेश पांडे पूर्व जिला संचालक गोपाल त्रिपाठी सह खण्ड कार्यवाह सतीश भार्गव, नगर कार्यवाह विमल गुप्ता, विनीत दुबे सहित भारतीय जनता पार्टी के जसवंत जाटव ,नगर परिषद करैरा के अध्यक्ष पति रामस्वरूप रावत ,उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार सहित क्षेत्र अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे पत्रकार राजेंद्र गुप्ता मो नं8435495303