आज का पञ्चाङ्ग एवं     राशिफल :-

🕉।।श्री।।🕉
========================================
   -: आज का पञ्चाङ्ग एवं     राशिफल :-
__________________________________________________
आज का पञ्चाङ्ग:-


दिन:-बुधवार 
दिनांक:-६ मई २०२०
सूर्योदय:- ०५:३८
सूर्यास्त: -०७:००
चन्द्रोदय: - १७:४८
चन्द्रास्त:-२९:२७
अयन :- उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: -ग्रीष्म
शक सम्वत: - १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत:- २०७७ (प्रमादी)
मास :- वैशाख
पक्ष :- शुक्ल
तिथि: :- चतुर्दशी (१९:४४ तक)
नक्षत्र:-  चित्रा (१३:५१ तक)
योग:-  सिद्धि (२०:३९ तक)
प्रथम करण:-  गर (०९:३२ तक)
द्वितीय करण:- वणिज (१९:४४ तक)
॥ गोचर ग्रहा: ॥ 
सूर्य   : मेष 
चंद्र    : तुला
मंगल : कुंम्भ (उदित, पूर्व)
बुध   : मेष (अस्त, पूर्व)
गुरु   : मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र  : वृष (उदित, पश्चिम)
शनि  : मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु   :  मिथुन
केतु   :  धनु
शुभ मुहूर्त विचार:-
अमृत काल:-  ०८:१२ से ०९:३७, २७:२० से २८:४५
होमाहुति:- चन्द्र
अग्निवास: पृथ्वी
दिशा शूल:  उत्तर 
चन्द्र वास:  पश्चिम 
दुर्मुहूर्त:  ११:४७ से १२:४०
राहुकाल:  १२:१४ से १३:५४
राहु काल वास:  दक्षिण-पश्चिम 
यमगण्ड:  ०७:१४ से ०८:५४
चौघड़िया विचार
॥ दिन का चौघड़िया ॥ 
१ - लाभ      २ - अमृत
३ - काल      ४ - शुभ
५ - रोग        ६ - उद्वेग
७ - चर         ८ - लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - उद्वेग     २ - शुभ
३ - अमृत     ४ - चर
५ - रोग        ६ - काल
७ - लाभ      ८ - उद्वेग
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है
तिथि विशेष:-
भद्रावास :-पाताललोक १९:४४ से, 
श्रीभगवान नृसिंह जन्मोत्सव
 व्रत पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत, 
रवियोग सूर्योदय से १३:५८ तक, 
भगवान शिव प्रतिष्ठा मुहूर्त लग्न २ एवं ३ में
विवाहादि मुहूर्त :-दिवा लग्न  २(मंगल, शुक्र) दान, लग्न ६ (सूर्य, बुध दान) रात्रि लग्न (२०:३८ तक) शुक्र दान आदि।
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :-
आज १३:५१ तक जन्मे शिशुओं का नाम 
चित्रा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (रा, री) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम स्वाति नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:३४ - ०६:०० मेष
०६:०० - ०७:५५ वृषभ
०७:५५ - १०:१० मिथुन
१०:१० - १२:३१ कर्क
१२:३१ - १४:५० सिंह
१४:५० - १७:०८ कन्या
१७:०८ - १९:२९ तुला
१९:२९ - २१:४८ वृश्चिक
२१:४८ - २३:५२ धनु
२३:५२ - २५:३३ मकर
२५:३३ - २६:५९ कुम्भ
२६:५९ - २८:२२ मीन
२८:२२ - २९:३३ मेष
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:३४ - ०६:०० चोर पञ्चक
०६:०० - ०७:५५ शुभ मुहूर्त
०७:५५ - १०:१० रोग पञ्चक
१०:१० - १२:३१ शुभ मुहूर्त
१२:३१ - १३:५१ मृत्यु पञ्चक
१३:५१ - १४:५० अग्नि पञ्चक
१४:५० - १७:०८ शुभ मुहूर्त
१७:०८ - १९:२९ रज पञ्चक
१९:२९ - १९:४४ शुभ मुहूर्त
१९:४४ - २१:४८ चोर पञ्चक
२१:४८ - २३:५२ शुभ मुहूर्त
२३:५२ - २५:३३ रोग पञ्चक
२५:३३ - २६:५९ शुभ मुहूर्त
२६:५९ - २८:२२ मृत्यु पञ्चक
२८:२२ - २९:३३ रोग पञ्चक
     *आज का राशिफल*
मेष:-१
🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन अच्छे योग बन रहे है कार्यो में थोड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी आज के दिनों के बाद रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। परन्तु सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से इसे भी पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है इसका लाभ भी शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम एवं निकटता का अहसास होगा। संताने आज्ञा का पालन करेंगी। स्त्री सुख सामान्य रहेगा। बोल चाल में सावधानी रखें। सेहत थोड़ी बहुत नरम हो सकती है।


वृष:-२
🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप सभी क्षेत्र पर अधिक सक्रिय रहेंगे दिन का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाना रहेगा। व्यावसायिक कार्य भी आज कई दिनों के बाद कुछ समय के लिये खुलेंगे लेकिन निर्बाध्य रूप से चलते रहेंगे आय के एक से अधिक साधन बनेंगे व्यस्तता भी अधिक रहने के कारण बीच बीच में शारीरिक समस्या खड़ी हो सकती है फिर भी आप परवाह किये बिना कार्यो में लगे रहेंगे। धन लाभ आशा के अनुरूप होगा परंतु अंतिम समय में व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों पर नजर रखें लापरवाही नुक्सान कराएगी। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए पदोन्नत हो सकते है। लेकिन घरेलु वातावरण शंका के कारण ख़राब हो सकता है। स्त्री वर्ग से नाराजगी रहेगी। 
मिथुन:-३
👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी किसी से समझौता करना पड़ सकता है। एकल स्वामित्व वाले व्यवसाय में निवेश में कम और इसके विपरीत भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है शांत व्यवहार से काम् चलाएं। विवेक होने पर भी आज स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे सतर्क रहे हानि हो सकती है। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा। सेहत की लापरवाही करेंगे।
कर्क:-४
🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। लेकिन दोपहर से जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के हस्तक्षेप करने से भ्रामक स्थिति बनेगी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से किसी से तीखी बहस भी हो सकती है। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में आज आपके कारण अनमना सा रह सकता है।
सिंह:-५
🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन अवश्य धन लाभ कराएगा। लाभ की उम्मीद प्रातः काल से ही रहेगी लेकिन टलते टलते दोपहर तक ही इसमें सफलता मिलेगी। प्रातः काल में कुछ दिनों से टल रहे कार्य को करने की जल्दी रहेगी। मध्यान का समय काम कम होने से आराम में बीतेगा। महिलाएं भी आज कामना पूर्ती से प्रसन्न रहेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर वर्चस्व में कमी आने पर भी दिनचर्या सामान्य ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक किसी जटिल कार्य को लेकर परेशान हो सकते है परन्तु सहायता मिलने पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुविधाओ के बाद भी संवेदनाओ की कमी के कारण नीरसता ही अधिक रहने वाली है। सामाजिक आयोजनों में जाना टल भी सकता है।


कन्या:-६
👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका स्वभाव संतोषी रहेगा। घर एवं बाहर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी सुविधा अनुसार ही कार्य करेंगे कार्य विस्तार के मूड में आज बिलकुल नहीं रहेगें। बीच-बीच में अकारण ही क्रोध की स्थिति भी बनेगी फिर भी हालात खराब नहीं होने देंगे। सरकारी कार्यो में ढील देना हानि कारक रह सकता है। प्रतिस्पर्धी भी आपकी मनोदशा देख कर जम कर फायदा उठाएंगे लेकिन परोपकार की भावना प्रबल रहने से इन बातों का आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। परिजन आपकी अधिक उदार वृति का विरोध कर सकते है। संताने मनमानी करेंगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। सेहत थोड़े समय के लिये नरम गरम हो सकती है।


तुला:-७
⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। किसी भी बात पर ज्यादा देर नहीं टिकेंगे इससे आस पास के लोगो को परेशानी हो सकती है साथ ही आपकी प्रतिष्ठा भी कम होगी। कार्य क्षेत्र पर भी विचार निरंतर बदलते रहेंगे जिससे सही निर्णय नहीं ले पाएंगे लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आज मन को एकाग्र करके ही लाभ कमाया जा सकता है। आध्यत्म में भी यही स्थिति बनेगी रूचि होने पर भी मन इधर उधर भटकने से कोई लाभ नहीं होगा। पारिवारिक वातावरण अधिक बोलने की प्रवृति के कारण अस्त-व्यस्त रहेगा। घर के लोग आपकी बातों पर जल्दी से यकीन नहीं करेंगे। धन लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य होगा सेहत भी लगभग ठीक रहेगी। 


वृश्चिक:-८
🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन अधिक संवेदनहीनता प्रत्येक कार्यो में हानि करा सकती है। आज आप हर किसी को शक की दृष्टि से देखेंगे जिससे मन हीन भावना से ग्रस्त रहेगा। कार्य व्यवसाय के साथ-साथ गृहस्थ में भी संघर्ष अधिक रहेगा आर्थिक उलझने सुलझते सुलझते फिर उलझ सकती है। धन की आमद आशा से कम और झंझट के बाद ही होगी परिवार की शांति स्वार्थ के कारण भंग हो सकती है। भाई बंधू अपनी बात मनवाने के लिए गलत व्यवहार से भी नहीं चूकेंगे। परिवार में किसी के आकस्मिक बीमार पड़ने के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्त्रीवर्ग अधिक भावुक रहेंगी जिससे आपसी सम्बन्ध बिखरने से बच भी सकते है। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य आँख बंद कर ना करें। सन्तानो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। 


धनु:-९
🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक तो रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे लेकिन इसमें जोखिम अधिक रहेगा। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। सामाजिक जीवन मे विस्तार होगा।पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार की प्राप्ति होगी। विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे।


मकर:-१०
🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भी शुभफलदायी रहेगा। कुछ दिनों से मन में चल रही योजनाएं आज फलीभूत हो सकेंगी परन्तु इसके लिए अधिक परिश्रम भी करना पड़ेगा। धन लाभ के भी कई अवसर आएंगे लेकिन सफलता कुछ में ही मिलेगी फिर भी संध्या तक पर्याप्त धन अर्जित कर लेंगे। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति अधिक समर्पित रहने पर भी कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगे। सामाजिक जीवन पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर बनेगा। मित्र स्वयजनो के साथ अकस्मात यात्रा प्रवास की योजना बनेगी। दांम्पत्य जीवन भी आज बेहतर रहेगा लेकीन परिवार में किसी के रूठने मनाने का क्रम लगा रहेगा। पुराने रोग के उभरने की सभावना है।


कुंभ:-११
🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला जुला फल देगा। आज आध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा लेकिन दैनिक जीवन ही उठापटक के कारण ज्यादा समय ने दे पाएंगे।आज प्रातः काल से ही किसी कार्य को करने में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी एवं जो सहयोग मिलेगा वह भी पर्याप्त नहीं रहेगा।  बाहर की अपेक्षा घर के लोग ही सहायता के लिए आगे आएंगे फिर भी अन्य कार्यो की और ध्यान दें अन्यथा यहाँ भी लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे परन्तु अनैतिक कार्यो में ना पढ़ें हानि ही होगी इसका ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग आपके प्रति उदासीन रहेंगे इसलिए कार्य निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। गृहस्थ में आपसी तालमेल बना रहेगा। महिलाएं अधिक सहयोगी सिद्ध होंगी।


मीन:-१२
🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बन सकती है जिनका समाधान होने में समय लगने की सभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज उदासीनता रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। बीमारियों पर भी खर्च होने के योग है शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग को भी परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से दुःख होगा। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे फिजूल खर्च पर भी नियंत्रण रखें। घर में थोड़ी खींच-तान होने पर भी स्थिति नियंत्रित रहेगी।


========================================
पं.जितेन्र्द व्यास, 
(ज्योतिष समाधान केन्द्र)
श्रीराधाकृष्ण, मंदिर
    जंगीपुरा, डबरा
मो.9300916781
========================================
कोरोना बायरस से स्वयं को करें सुरक्षित एवं दूसरों
को भी बचाएं:-
।घर से बाहर न जाएं,घर में रहकर बीमारी से बचें।
१. सर्दी जुखाम होने पर इलाज जल्द कराएं।
२. मास्क का उपयोग करें।
३. संपर्क और संयम रखें।
४. अपने हाथों को सेनेट्राइज बार बार धोते रहें।
५. गर्म पानी का सेवन करें।
६.काली मिर्च,तुलसी,गिलोय का काढ़ा का अधिक उपयोग करें।
========================================
   " सावधानी से ही हम अपने ,
          जीवन को बचा सकते है"
========================================