पारिवारिक विवाद के चलते दो भाईयों ने भाई के साथ मारपीट रास्ता रोककर.........
रिपोर्ट घनश्याम बाबा ब्यूरो चीफ डबरा
डबरा। पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक भटियारा में पारिवारिक विवाद के चलते दो सगे भाईयों ने अपने सगे भाई की रास्ता रोककर मारपीट कर दी और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए पीडित पुलिस थाने पंहुचा और पुलिस को आपबीती घटना से अवगत कराया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो लेागो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सहायक उपनिरीक्षक अभिमन्यु यादव के अनुसार फरियादी प्रगट सिंह सिख पुत्र जर्नेल सिंह 50 वर्ष ने पुलिस को दी तहरीर में अपने सगे भाईयो में सुखवंत सिख, हरिप्रीत सिख पर आरोप लगाए है कि दोनो लोगो ने मुझे अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने पीडित फरियादी की तहरीर पर दोनो आरोपी भाईयों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।
इनका कहना.........
तीनो भाईयों को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया जिस विवाद के चलते सुखवंत सिंह और हरिप्रीत ने अपने ही भाई प्रगट सिंह के साथ मारपीट कर दी पुलिस ने दोनो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
सुरेन्द्र सिंह कुशवाह (पिछोर थाना प्रभारी)
सुरेन्द्र सिंह कुशवाह (पिछोर थाना प्रभारी)