<no title>कुषवाह समाज की युवती के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर 

कुषवाह समाज की युवती के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर 


उनको फाँसी की सजा देने के लिए राज्यपाल के नाम से दिया ज्ञापन.......


 रिपोर्ट/--- घनश्याम बाबा ब्यूरो चीफ डबरा


डबरा। कुशवाहा युवा संगठन एवं कुशवाहा छात्रवास समिति माननीय महामहिम राज्यपाल म.प्र. शासन के नाम से एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग की गई कि विदिशा क्षेत्र में युवती के साथ हुए बलात्कार एवं हत्या के मामले में हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए एवं फांसी की सजा दिलाई जाए। 


      साथ ही मांग की गई की पूरे देश मे महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानून बनाकर पुलिस और प्रशासन को महिलाओं के प्रति संबेदन शील बनाया जावे इस मौके पर खेमराज कुशवाह, युवा अध्यक्ष रामलखन कुशवाहा, पर्वत सिंह कुशवाहा एडवोकेट, सोबरन सिंह कुशवाहा रामनरेश कुशवाहा एडवोकेट, बंटी कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, गजराज सिंह कुशवाहा, उदयभान सिंह कुशवाहा, सोनपाल कुशवाहा, भगवान सिंह कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, यशवंत कुशवाहा, अंशुल कुशवाह, बृजेंद्र कुशवाहा, कमल सिंह कुशवाहा, केतन कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, नारायण सिंह कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा आदि ने ज्ञापन देकर कहा कि 7 दिवस के अंदर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।